युवक के साथ मारपीट चाचा पर आरोप

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह न्यू रोड गली नंबर एक में मंगलवार की सुबह में एक पक्ष से मो़ वासिफ अंसारी घायल हुआ है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर पुलिस ने उसका फर्द बयान दर्ज किया है. फर्द बयान में मो़ वासिफ का कहना है कि सुबह साढ़े छह […]

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के भंडारीडीह न्यू रोड गली नंबर एक में मंगलवार की सुबह में एक पक्ष से मो़ वासिफ अंसारी घायल हुआ है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. नगर पुलिस ने उसका फर्द बयान दर्ज किया है. फर्द बयान में मो़ वासिफ का कहना है कि सुबह साढ़े छह बजे उसके घर का दरवाजा खुला था और वह सोया हुआ था.

इसी बीच उसका चचेरे भाई अजमल ने उसके घर में टॉर्च जलाया तो उसकी नींद खुल गयी. इसके बाद वह उसे घर से बाहर निकाला और स्वयं भी बाहर निकला.इसी बीच गली में उसका चाचा शाह आलम उर्फ कोका ने गाली देते हुए उसे पकड़ लिया. बयान में वासिफ ने चाचा पर मारपीट का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >