बेंगाबाद : दुष्कर्म के बाद महिला को जिंदा जलाने का प्रयास

कमरे में रखा केरोसिन शरीर में डाल कर लगा दी आग बेंगाबाद थाना इलाके की घटना, आरोपी गिरफ्तार झुलसी पीड़िता का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना इलाके में शनिवार की रात विवाहिता से दुष्कर्म के बाद जिंदा जला कर मारने के प्रयास किया गया. बुरी तरह झुलस चुकी […]

कमरे में रखा केरोसिन शरीर में डाल कर लगा दी आग
बेंगाबाद थाना इलाके की घटना, आरोपी गिरफ्तार
झुलसी पीड़िता का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज
बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना इलाके में शनिवार की रात विवाहिता से दुष्कर्म के बाद जिंदा जला कर मारने के प्रयास किया गया. बुरी तरह झुलस चुकी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. गर्दन से नीचे का हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत जल गया है.
इधर, जानकारी मिलते ही डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार रविवार को सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को दिये फर्दबयान में महिला ने कहा है कि शनिवार की रात लगभग 11.45 बजे गांव का छोटू दास उसके घर का दरवाजा किसी तरह खोल कर अंदर दाखिल हो गया. वह अपने कमरे में तीन वर्षीय बेटी के साथ सोयी थी. छोटू ने उसे उठाया तो वह उसे देख कर शोर मचाने लगी. इस पर उसने उसका मुंह दबा दिया और दुष्कर्म किया और कहा कि हल्ला करोगी तो जान से मार देंगे.
इसके बावजूद जब उसने शोर मचाया, तो छोटू ने उसे खाट से नीचे खींच कर कमरे में रखा केरोसिन उस पर उड़ेल कर आग लगा दी और भाग गया. आग लगने के बाद वह जब जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो अगल-बगल में रहनेवाले उसके रिश्तेदार व ग्रामीण आये और आग बुझा कर उसे बचाया. इसके बाद 108 नंबर पर डायल कर ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाया और अल सुबह महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया.
बाहर गया था पति, सास गयी थी वैवाहिक कार्यक्रम में : महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति कुछ दिनों पूर्व ही काम के लिए बाहर गये हैं. उसकी सास शनिवार की रात को आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में गयी थी. वह घर पर अपनी बेटी के साथ थी. इसका फायदा छोटू ने उठाया और इस तरह की हरकत की.
पीड़िता ने बताया कि आरोपी छोटू का मोबाइल, शर्ट व जूता भी उसके घर में छूट गया था, जिसे लोगों ने रख लिया है. पुलिस को जानकारी मिली की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक छोटू कर्णपुरा स्थित अपनी बहन के घर में छुपा हुआ था, जिसे रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >