ऑटो पलटने से छह महिला घायल

एक की हालत गंभीर गावां : गावां-निमाडीह पथ पर ऑटो पलट जाने से इसमें सवार आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गयी. घायलों में एक की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. माल्डा मुशहरी टोला से कुछ महिलाएं बिष्णुटीकर जा रही थीं. माल्डा कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को […]

एक की हालत गंभीर

गावां : गावां-निमाडीह पथ पर ऑटो पलट जाने से इसमें सवार आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गयी. घायलों में एक की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है. माल्डा मुशहरी टोला से कुछ महिलाएं बिष्णुटीकर जा रही थीं.
माल्डा कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार चिंता देवी, अखनी देवी, कुसमी देवी, फगुनी देवी, ललिता देवी व बतुला खातून घायल हो गयी. चिंता देवी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से चिंता देवी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >