स्कूल के स्टोर रूम में लगी आग, हजारों का नुकसान

बेंगाबाद : बेंगाबाद आदर्श नगर स्थित बुनियादी विद्यालय के स्टोर रूम व एक अन्य कमरे में सोमवार की अलसुबह आग लग गयी. स्टोर रूम में रखे एमडीएम के चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री व दस्तावेज जलकर राख हो गये.ग्रामीणों ने आग पर काबू का प्रयास किया. इस बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची […]

बेंगाबाद : बेंगाबाद आदर्श नगर स्थित बुनियादी विद्यालय के स्टोर रूम व एक अन्य कमरे में सोमवार की अलसुबह आग लग गयी. स्टोर रूम में रखे एमडीएम के चावल समेत अन्य खाद्य सामग्री व दस्तावेज जलकर राख हो गये.ग्रामीणों ने आग पर काबू का प्रयास किया.
इस बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आंग को नियंत्रित किया. तब तक स्टोर रूम में रखे एमडीएम के सामग्री व दस्तावेज व कई बेंच व डेस्क जलकर राख हो गये. घटना में 50 हजार रुपये मूल्य का नुकसान होने की बात कही जा रही है.
सूचना पर प्रमुख रामप्रसाद यादव, थाना प्रभारी फैज रब्बानी समेत कई घटनास्थल पहुंचे. इधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय भूषण की निशानदेही पर बेंगाबाद पुलिस एक युवक से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >