Jharkhand Election 2024: जेएमएम पर बरसे चंपाई सोरेन और अर्जुन मुंडा, कहा- झामुमो आदिवासियों की हितैषी नहीं

Jharkhand Election 2024: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला किया. चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रही घुसपैठ रोकने के लिए बीजेपी सरकार बहुत जरूरी है.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जारी है. इसी कड़ी में घाटशिला से बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में पार्टी की ओर से विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. बाघुड़िया पंचायत के गुड़ाझोर फुटबॉल मैदान में यह चुनावी सभा हुई. इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रही घुसपैठ रोकने के लिए बीजेपी सरकार बहुत जरूरी है.

बीजेपी प्रत्याशी के लिए चंपाई ने मांगा वोट

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम चंपाई सोरेन प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि हमने विकास शुरू किया लेकिन मुझे अपमानित कर सत्ता से हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अलग झारखंड राज्य दिया. अब घुसपैठियों को रोकने के लिए प्रदेश में बीजेपी की सरकार जरूरी है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 13 नवंबर को बाबूलाल सोरेन को वोट देकर भारी मतों से विजय बनायें.

जेएमएम ने आदिवासी नेता चंपाई सोरेन को सत्ता से हटा दिया- अर्जुन मुंडा

वहीं सभा में बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि 13 नवंबर को एकजुटता दिखाते हुए भाजपा को वोट दें. अच्छे भविष्य के लिए सही सरकार का चुनाव जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य के लिए झारखंड बना है, उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए भाजपा को जिताना है. उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कैसे जेएमएम ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का अपमान किया था.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि जेएमएम बात आदिवासियों की करता है लेकिन आदिवासी को ही सत्ता से हटा दिया. पांच माह से वृद्धा दिव्यांग पेंशन नहीं मिल रही है. जो वृद्धा के आंसुओं को नहीं समझ रहा है. वो विकास क्या करेगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह, देवयानी मुर्मू, करण सिंह, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, गीता मुर्मू, ममता महतो, मुचीराम गिरी, सोनी देवी, राजेश साह, राजाराम महतो आदि उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand Election 2024: सारठ में बोले सीएम मोहन यादव,- आने वाला है झारखंड का समय, भागते नजर आएंगे सोरेन और अलीबाबा के 40 चोर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >