भवनाथपुर: डीएमओ के आश्वासन पर योग प्रशिक्षक ने तोड़ा अनशन

आयुर्वेदिक औषधालय भवनाथपुर में योग प्रशिक्षक पद के चयन में कथित अनियमितता को लेकर अनशन पर बैठे योग प्रशिक्षक शंकर प्रिय राम ने सातवें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया है. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है.

भवनाथपुर. राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय भवनाथपुर में योग प्रशिक्षक पद की चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितता के विरोध में प्रखंड परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे योग प्रशिक्षक शंकर प्रिय राम ने सोमवार को सातवें दिन अनशन समाप्त कर दिया.

जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी (डीएमओ) उमेशचंद्र भास्कर ने उन्हें नारियल जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया.डीएमओ ने आयुर्वेदिक औषधालय भवनाथपुर में पदस्थापित योग शिक्षक श्रवण कुमार पटेल के प्रमाण पत्रों की विभागीय स्तर पर जांच कराने का मौखिक आश्वासन दिया.

साथ ही जांच पूरी होने तक श्रवण कुमार पटेल के औषधालय में बने रहने की बात कही. इसके बाद शंकर प्रिय राम ने अनशन समाप्त करने पर सहमति जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >