गढ़वा. डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव निवासी चुनमुन पासवान की 26 वर्षीय पत्नी बिंदा देवी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है.
घटना के संबंध में बताया गया कि बिंदा देवी का पति गुजरात के जामनगर में काम करने गया है. शुक्रवार को मोबाइल फोन पर किसी घरेलू मामले को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हो गयी. इसके बाद बिंदा देवी ने घर में फांसी लगा ली. इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है.
