प्रतिनिधि, मझिआंव मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में मुख्य पथ पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. मृतका की पहचान सोनपुरवा गांव निवासी हादी खां की पत्नी मोबिना वीवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक बिसुनपुरा थाना क्षेत्र के संध्या गांव नीवासी नन्हू रजवार का पुत्र रामनाथ रजवार है. जानकारी के अनुसार, महिला सोनपुरवा गांव में पैदल कहीं जा रही थी. इसी क्रम में बाइक सवार रामनाथ ने उसे टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया. रामनाथ को स्थानीय लोगों की मदद से मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने घटना के बाद बाइक को जब्त कर लिया है. वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
