Garhwa News: कांडी में घर के अंदर महिला को जहरीले सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार

गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र में एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति में सुधार है।

कांडी, गढ़वा : कांडी थाना क्षेत्र के बेलहथ गांव निवासी सुनील यादव की पत्नी मानती देवी को सांप ने डस लिया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया गया है.

जानकारी के अनुसार, मानती देवी अपने घर में पड़ोस की कुछ महिलाओं के साथ जमीन पर बैठी थी. इसी दौरान अचानक जहरीले सांप ने उसके बाएं पैर में डस लिया. सांप के डसने के बाद परिजन तत्काल उसे लेकर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया. चिकित्सकों के अनुसार इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >