गढ़वा. डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया गांव निवासी चुनमुन पासवान की पत्नी 26 वर्षीय बिंदा देवी ने शुक्रवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
जहां चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है.चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. घटना के सम्बन्ध में बताया गया है की, बिंदा देवी का पति गुजरात के जामनगर में काम करने गया है.
शुक्रवार को मोबाइल फोन पर किसी घरेलू मामले को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई. इससे आक्रोशित होकर बिंदा देवी ने घर में ही फांसी लगा ली. इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. रिपोर्ट :प्रभाष मिश्रा
