आपसी विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी किया हमला

आपसी विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी किया हमला

भंडरिया. भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगडी (क) गांव में रविवार को आपसी विवाद के दौरान एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना में गांव निवासी सुखाड़ी यादव की पत्नी दिलतोड़ा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया. इस संबंध में घायल दिलतोड़ा देवी ने भंडरिया थाना में आवेदन देकर अपनी गोतनी सविता देवी व उसके पुत्र सुशील यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता के अनुसार, वह रास्ते से घर लौट रही थीं, तभी रामदास यादव की पत्नी सविता देवी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >