अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

प्रतिनिधि, श्री वंशीधर नगर

थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में बुधवार की देर रात एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान जंगीपुर गांव निवासी शंकर उरांव के पुत्र गोविंद उरांव के रूप में की गयी है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल श्री वंशीधर नगर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से उसे रिम्स भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, गोविंद उरांव बुधवार की रात्रि अपने किसी परिजन को बाइक से छोड़कर वापस अपने नाना-नानी के घर जंगीपुर जा रहा था. इसी क्रम में गांव में ही एक शादी समारोह का उत्सव चल रहा था और लोग जश्न में डूबे थे. समारोह से कुछ दूर आगे ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये अज्ञात अपराधियों ने गोविंद पर गोली चला दी. गोली गोविंद के गले में फंस गयी

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरारा

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये. गोली चलने की आवाज सुनते ही शादी समारोह और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >