उमाकांत पांडेय बने लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के अध्यक्ष

उमाकांत पांडेय बने लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के अध्यक्ष

लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के सत्र 2024-25 के लिए नये पदाधिकारी मनोनित हुए हैं. अध्यक्ष उमाकांत पांडेय, सचिव नीरज कमलापुरी तथा कोषाध्यक्ष जयशंकर ब्रेजियर को बनाया गया है. इसको लेकर एक बैठक हुई. इस दौरान उमेश कुमार अग्रवाल को रीजन चैयरमैन बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी गयी. सभी नये पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया. मौके पर रविंद्र प्रसाद जायसवाल ने कहा कि लांयस क्लब देश एवं राज्य स्तर की सेवा करनेवाला संगठन है. लांयस इंटरनेशनल मोतियाबिंद लेंस प्रत्यरोपन, अंग प्रत्यारोपण के साथ-साथ फूड फॉर हंगर कार्यक्रम का आयोजन करता है. गढ़वा जिले में लायंस क्लब ग्रीन एवं इससे संबंधित अन्य सहयोगी क्लब के माध्यम से सेवा के कार्य लगातार किये जा रहे हैं.

उपस्थित लोग : मौके पर अमित कशयप एवं रवि अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त किये. इस मौके पर विजय सोनी, आनंद कुमार, संतोष अग्रवाल, राहुल पाल, आशुतोष अग्रवाल व विनय कश्यप मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >