मेराल. प्रखंड में शुक्रवार को वज्रपात से बैल की मौत हो गयी. बैल मेराल थाना क्षेत्र के कारकोमा गांव के खुटैलिया टोला निवासी युनुस अंसारी के थे. वार्ड प्रतिनिधि नाजिम अंसारी ने बताया कि युनूस के घर के पास महुआ पेड़ के नीचे दोनों बैल को बंधा गया था. शुक्रवार को करीब 12 बजे वज्रपात से दोनों बैल की मौत हो गयी. इसकी जानकारी सीओ यशवंत नायक और पशु चिकित्सा पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को दे दी गयी है.
मेराल में वज्रपात से दो बैल की हुई मौत
मेराल में वज्रपात से दो बैल की हुई मौत
