विज्ञान के शिक्षक को दी गयी श्रद्धांजलि

विज्ञान के शिक्षक को दी गयी श्रद्धांजलि

गढ़वा. मध्य विद्यालय टाटी डेहरी धुरकी के विज्ञान शिक्षक विनोद राम के निधन पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने ऑनलाइन शोकसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षक विनोद राम को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश्वर पांडेय ने कहा कि विनोद राम के निधन से पूरे शिक्षक समाज में शोक की लहर है. उन्होंने कहा कि विनोद राम एक विद्वान शिक्षक थे, उनकी प्रतिभा का लाभ छात्र-छात्राओं के साथ-साथ पूरे शिक्षक समाज को मिलता था. प्रधान सचिव प्रभात रंजन सिंह ने कहा कि विनोद राम एक कुशाग्र बुद्धि के शिक्षक थे. उनके निधन से वे सभी शोकाकुल हैं. शोकसभा में सतीश कुमार चौबे, संजय उपाध्याय, केपी विश्वकर्मा, आनंद कुमार गुप्ता, राकेश कुमार चौबे, भरत प्रसाद साहू, सुनील कुमार ठाकुर ,राजीव रंजन द्विवेदी ,एसके निराला, नवल किशोर ,दशरथ ठाकुर आशुतोष रंजन चौबे, रवि शंकर प्रसाद, वीरेंद्र राम, अनिल तिवारी सुनील कुमार पांडे, रंजीत कुमार निलिमा कुमारी, मो सुलेमान अमित कुमार सिन्हा, राजकुमार प्रसाद, उर्मिला कुमारी, आशुतोष कुमार सिन्हा, सच्चिदानंद पांडे रामदयालु सिंह, दुर्गेश सिंह, मंदिप प्रसाद रजक, अवध बिहारी मिश्रा विनोद कुमार सोनी, सचिन शाह, ज्वाला तिवारी, मोजाहिद अंसारी उमेश प्रजापति आदि ने श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >