गढ़वा में 27 लिपिकीय कर्मियों का तबादला

गढ़वा में 27 लिपिकीय कर्मियों का तबादला

कार्यहित व प्रशासनिक दृष्टिकोण से लिया गया फैसला

प्रतिनिधि, गढ़वा

समाहरणालय गढ़वा की जिला स्थापना शाखा ने कार्यहित और प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में कार्यरत लिपिकीय कर्मियों का स्थानांतरण किया है. जारी आदेश के अनुसार कुल 27 प्रधान लिपिक, उच्चवर्गीय लिपिक और निम्नवर्गीय लिपिक को उनके वर्तमान कार्यालय से हटाकर अन्य अंचल कार्यालयों में पदस्थापित किया गया है. आदेश के तहत रघुवीर राम (प्रधान लिपिक) और आलोक कुमार सिंह (उच्चवर्गीय लिपिक) को अंचल कार्यालय गढ़वा से अंचल कार्यालय केतार भेजा गया है. वहीं रूद्रनारायण पांडेय को गढ़वा से रंका अंचल कार्यालय स्थानांतरित किया गया है. इसी तरह त्रिगुण स्वामी पाण्डेय को मेराल से बरडीहा, मुरारी मिश्रा को मेराल से चिनियां, सुभाष शर्मा को डंडा से काण्डी तथा शिल्पा दिव्यानी को डंडा से मझिआंव अंचल कार्यालय में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा करीमन पन्ना को डंडई से मेराल, अरुण कुमार रवि को डंडई से नगरउंटारी तथा कोमल प्रताप रवि को बरडीहा से कांडी अंचल कार्यालय भेजा गया है. आदेश के अनुसार रामाशीष पासवान को रमकंडा से चिनियां, अरुण कुमार दास को भंडरिया से नगरउंटारी, कौशल कुमार सहगल को रमना से गढ़वा तथा प्रभात कुमार को डंडा से बिसुनपुरा स्थानांतरित किया गया है. इसी क्रम में प्रकाश कुमार को सगमा से भवनाथपुर, जितेन्द्र कुमार पासवान को कांडी से मेराल, विकास कुमार को रमना से बिसुनपुरा, नेपोलियन कुजूर को बिसुनपुरा से केतार तथा अमित केरकेट्टा को बिसुनपुरा से भवनाथपुर अंचल कार्यालय में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा शैलेश कुमार को केतार से खरौंधी, अयोध्या रजक को भवनाथपुर से केतार, कौशलेश कुमार शुक्ला को खरौंधी से गढ़वा तथा मयंक कुमार विश्वकर्मा को खरौंधी से रंका अंचल कार्यालय स्थानांतरित किया गया है. वहीं इरफान हबीब को सगमा से रमकंडा, सुरेन्द्र कुमार को धुरकी से रमना, धीरज कुमार पुरी को केतार से गढ़वा तथा अमल कुमार सिंह को बिसुनपुरा से रमना अंचल कार्यालय में पदस्थापित किया गया है. समाहरणालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित कर्मियों को जल्द से जल्द अपने नये पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >