ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार चार में से तीन लोगों की मौत

ट्रक की टक्कर से एक बाइक पर सवार चार में से तीन लोगों की मौत

प्रतिनिधि, श्री वंशीधर नगर (गढ़वा) नगर उंटारी-गढ़वा मुख्य मार्ग (फोरलेन सड़क) पर शुक्रवार की देर रात बभनी गांव स्थि धर्मकांटा के पास सड़क हादसे में तीन युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में खरौंधी के सरपलिया निवासी चंदन उरांव (16 वर्ष), मंतोष उरांव (17 वर्ष), सोनू उरांव (22 वर्ष) शामिल हैं, जबकि अखलेश उरांव (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार खरौंधी थाना क्षेत्र के सरपलिया गांव निवासी चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर अपने एक अन्य मित्र किशुन उरांव को ओडिशा जाने के लिए ट्रेन पकड़ाने स्टेशन गये हुए थे. दोस्त को ट्रेन में बैठाने के बाद सभी दोस्त रात में ही सगमा प्रखंड के कटहर गांव घूमने जा रहे थे. इसी दौरान बभनी गांव स्थित मिट्ठू जायसवाल के धर्मकांटा के समीप एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहुलूहान हो गये. स्थानीय निवासी मिट्ठू जायसवाल ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस से सभी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने चंदन उरांव, मंतोष उरांव और सोनू उरांव को मृत घोषित कर दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल अखलेश उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा रेफर किया गया है. झपकी आने डिवाइडर से टकरायी बाइक, एक युवक की मौत नगर उंटारी-गढ़वा मुख्य मार्ग पर जतपुरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार ठरकीया गांव निवासी कामेश्वर विश्वकर्मा का पुत्र राजू विश्वकर्मा (36 वर्ष) देर रात गढ़वा से काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान जतपुरा के पास उसे अचानक झपकी आ गयी, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गयी. इस हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार सोनबरसा गांव निवासी अतेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >