नीलांबर पीतांबरपुर. लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम 21 मवेशियों के साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में पशुओं की अवैध तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. पशु तस्करों से पूछताछ में बताया कि बोहिता गांव के पशु तस्कर इस्तेखार अंसारी के कहने पर ले जाया जा रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तार आरोपी सुदामा सिंह, दुखी राम व रेयाज अंसारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही पशु तस्करी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.
21 मवेशियों के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
21 मवेशियों के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार
