जय श्री राम-जय हनुमान… के लगे जयकारे

जय श्री राम-जय हनुमान… के लगे जयकारे

बड़गड़. बड़गड़ प्रखंड मुख्यालय सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. रामनवमी पूजा समिति बड़गड़ द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय पूजा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को सुबह अखाड़ा आमंत्रण यात्रा से किया गया था. बाजे-गाजे के साथ निकाली गयी इस यात्रा के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष बजरंग प्रसाद ने प्रखंड के टेहरी, बरकोल, परसवार, बोडरी, काला खजुरी, मुटकी, उगरा व बढ़नी गांव के अखाड़े को बड़गड़ रामलीला मैदान अखाड़ा में आने का निमंत्रण दिया. इसके बाद शाम को सभी गांव की अखाड़ा समितियां अपनें गांव से गाजे-बाजे के साथ महावीरी पताका लेकर बड़गड़ पहुंची. जहां सभी गांवों के जुलूस का मिलान हुआ. तत्पश्चात पूजा समिति बड़गड़ के द्वारा रामलीला मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. पूजा समिति के लोगों ने मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, विशिष्ट अतिथि अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह, थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य, दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार रवि सहित अन्य अतिथियों को पगड़ी पहना कर तथा तलवार एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. इसके बाद सभी अखाड़े को भी तलवार एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इधर सुबह से लेकर रात्रि तक महाभंडारा चलाया गया. रात्रि में रथ पर सवार भगवान श्रीराम दरबार की झांकी निकाली गयी. इससे पूरा प्रखंड मुख्यालय सुबह से लेकर देर रात तक जय श्री राम-जय हनुमान… के जयकारे से गुंजायमान रहा. ड्रोन से हुई निगरानी : रामनवमी पर्व को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. पुलिस प्रशासन द्वारा रामनवमी जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही थी.जुलूस के दौरान थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी. इनका रहा योगदान : कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, प्रेम सागर जायसवाल, नारद प्रसाद, अरविंद जायसवाल, सुमेश सोनी, ओम प्रकाश, रमेश गुप्ता, गौतम कुमार व प्रकाश सोनी सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >