विद्यालय में कोई वार्डन नहीं, छात्राओं व अभिभावकों में असुरक्षा का भाव

विद्यालय में कोई वार्डन नहीं, छात्राओं व अभिभावकों में असुरक्षा का भाव

बरडीहा प्रखंड मुख्यालय के एकांत इलाके में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पिछले 26 दिनों से कोई वार्डन नही है. इधर विद्यालय की 200 छात्राओं की सुरक्षा का जिम्मा एकमात्र महिला गार्ड पर है. स्थानीय लोगों के अनुसार बरडीहा का कस्तूरबा विद्यालय भगवान भरोसे चल रहा है. हालिया घटना के बाद अभिभावकों में भय का वातावरण है. बताया जा रहा है कि पढ़ाई के नाम पर कक्षा 10 तक की छात्राओं को पढ़ाने के लिए मात्र पांच शिक्षक हैं. उल्लेखनीय है कि सरकार के खेलो झारखंड, कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को दो विद्यालय के छात्राओं के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद बाहरी छात्र कस्तूरबा विद्यालय में घुस आये और पत्थरबाजी की. इसमें विद्यालय की 10 छात्राएं घायल हो गयी थी. उन्हें मझिआंव रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था. इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कस्तूरबा विद्यालय में वार्डन नियुक्त होती, तो संभवतः पत्थरबाजी की घटना नहीं होती.

नयी वार्डन ने दिया इस्तीफा : विद्यालय की महिला गार्ड आशा देवी ने बताया कि 14 अगस्त को गंभीर आरोप लगने के बाद वार्डन को हटा दिया गया है. इसके बाद जब दूसरे वार्डन को भेजा गया, तो वह भी दो दिन के अंदर इस्तीफा देकर चली गयी. इस कारण वह और दो रसोइया सहित कुल तीन महिलाएं ही विद्यालय में चौबीस घंटे छात्राओं की सुरक्षा में हैं. एक छात्रा के अभिभावक ने बताया कि 14 अगस्त की रात में पूर्व वार्डन एवं आपूर्तिकर्ता की आपत्तिजनक स्थिति के बाद वे लोग अपनी बच्चियों को घर ले जा रहे थे. लेकिन उन्हें नहीं ले जाने दिया गया. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया था कि बच्चियों की सुरक्षा का पूरा जिम्मा उनका है. लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नही निभायी और विद्यालय में दूसरी बार अराजक स्थिति उत्पन्न हो गयी. इसमें विद्यालय की 10 छात्राएं घायल हुई हैं. उन्होंने कहा कि दूसरे वार्डेन के चले जाने के बाद न तो पुनः वार्डन भेजा गया और न बच्चियों की सुरक्षा का कोई ध्यान रखा गया. इस वजह से वे अपनी बच्चियों को असुरक्षित नही छोड़ सकते हैं.

छात्राओं के हित से कोई समझौता नही : सीओ

घायल छात्राओं के देखने रेफरल अस्पताल मझिआंव आये बरडीहा बीडीओ सह सीओ राकेश सहाय ने कहा कि बच्चियों को पत्थर मारकर घायल किया गया है. इस बारे में थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने इस घटना की निंदा की ओर कहा कि छात्राओं के हित से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

नया वार्डन भेजा गया है : डीइओ

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने बताया कि चिनिया कस्तूरबा विद्यालय से कंचना कुमारी को बरडीहा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डन के पद पर नियुक्त कर दिया गया है. वह बुधवार को ही बरडीहा में योगदान दे देंगी. पिछले 26 दिनों से बिना वार्डन के चल रहे बरडीहा कस्तूरबा विद्यालय के बारे में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि इंटेरियर स्थान और वहां 14 अगस्त को हुई घटना के बाद से शिक्षिकाएं डरी हुई हैं. वे वार्डन की जिम्मेवारी उठाने से डरती हैं. उन्होंने कहा कि नजदीक में थाना है इसलिए उन्हें कोई भय नहीं होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >