मृतक के नॉमिनी को मिला दो लाख का चेक

मृतक के नॉमिनी को मिला दो लाख का चेक

डंडई बाजार समिति स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक परिसर में बुधवार को शाखा प्रबंधक शशांक कपरदार ने एक बैंक खाता धारक लाभुक की पत्नी को दो लाख रुपये का चेक दिया. श्री कपरदार ने बताया कि ग्राम डंडई निवासी उपेंद्र राम ने 436 रुपये देकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था. नॉमिनी में अपनी पत्नी शोभा देवी का नाम दिया था. इसके बाद उपेंद्र का निधन बीमारी से गत 10 अक्तूबर को हो गया. बुधवार को मृतक की पत्नी नॉमिनी शोभा देवी को दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >