बारात लौटने के अगले दिन ही प्रेमी के घर पहुंची युवती

बारात लौटने के अगले दिन ही प्रेमी के घर पहुंची युवती

प्रतिनिधि, रमना प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग मंगलवार रात एक युवती ने सिंदूरदान के समय शादी से इनकार कर दिया था. अब उक्त युवती ने प्रेमी के घर का दरवाजा खटखटाया. युवती के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया, जिससे मामला और जटिल हो गया. गुरुवार को विवाद सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलायी गयी, लेकिन लंबी बैठक के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला. वहीं इस मामले को लेकर रविवार को एक बार फिर से पंचायत बुलायी गयी है. जानकारी के अनुसार, युवती की शादी पहले से कहीं और तय थी और मंगलवार को उसने सिंदूरदान के समय शादी से इनकार कर दिया था. बारात लौटने के एक दिन बाद युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गयी. युवती और प्रेमी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. प्रेमी के परिवार ने तुरंत उसे अपनी बहू के रूप में स्वीकार करने की सहमति दे दी, लेकिन युवती के घरवालों और ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. मामला बढ़ता देख पंचायत बुलायी गयी. गुरुवार को पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि दोनों पक्षों के परिजन और युवक-युवती मौजूद थे. पंचायत में दोनों पक्षों की बातें सुनी गयीं, लेकिन कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका. अब सभी को रविवार की पंचायत का इंतजार है, जिसमें सामाजिक स्तर पर समाधान निकालने की कोशिश की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >