सिंदूरदान के समय दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन लौटी बारात

सिंदूरदान के समय दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन लौटी बारात

प्रतिनिधि, रमना (गढ़वा)

प्रखंड क्षेत्र के बगोंधा टोला में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. जयमाला और अन्य रस्में पूरी होने के बाद सिंदूरदान के वक्त दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. रात भर चले ड्रामे और पंचायत के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो बिना दुल्हन के बिना ही बारात लौट गयी. जानकारी के अनुसार, रमना थाना क्षेत्र के बगोंधा टोला निवासी एक युवती की शादी गढ़वा थाना क्षेत्र के जुबैरिया गांव निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी. मंगलवार रात बारात गाजे-बाजे के साथ कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची. स्वागत सत्कार के बाद जयमाला की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन विवाह मंडप में बैठे, जहां पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की अन्य रस्में पूरी करायी गयीं. इसके बाद सिंदूरदान की रस्म शुरू हुई. जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरने की कोशिश की, तो दुल्हन ने हाथ मारकर दूल्हे को सिंदूर भरने से मना कर दिया. घटना के बाद पूरी रात लड़की को समझाने का प्रयास किया गया. पूरी रात पंचायत चलती रही, लेकिन युवती अपने फैसले पर अडिग रही. मामला बढ़ता देख लड़के के पिता ने स्थानीय थाने को सूचित किया. पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मध्यस्थता की कोशिश की, लेकिन युवती किसी की बात नहीं सुनीं, जिसके बाद दुल्हन के बिना ही बारात लौट गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >