टंडवा व रमना की टीम बनी विजेता

टंडवा व रमना की टीम बनी विजेता

प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे रमना टी -10 लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार की शाम टंडवा ने मोहम्मदगंज कादल की टीम को 77 रनों से पराजित कर दिया. इसके पूर्व टंडवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसमें टंडवा ने शानदार बल्लेबाजी कर 147 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलते हुए कादल की टीम निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 70 रन ही बना सकी. मैन ऑफ द मैच का खिताब अखलाख को दिया गया. इन्होंने 27 बॉल में 75 रनों की शानदार पारी खेली. वही दूसरे लीग मैच में रॉयल रमना ने बाबूडीह को 17 रनों से हराया. इसके पूर्व रॉयल रमना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 122 रन बनाया. वहीं जवाबी पारी खेलते हुए बाबूडीह की टीम निर्धारित ओवर में 105 रन ही बना सकी. रंजन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. रंजन ने चार विकेट लिये तथा 14 रन बनाये थे.

इनका रहा योगदान : आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, सचिव अमित कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, उप सचिव प्रियदर्शी पासवान,उपाध्यक्ष संदीप कुमार, राजाराम प्रसाद, अमित प्रकाश, रानू कुमार, राजू कुमार, प्रियांशु ठाकुर, रंजित कुमार, विकास कुमार, दीपक चंद्रवंशी, प्रकाश कुमार, विक्की गुप्ता व गुड्डू सिंह का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >