शिक्षक दिवस पर डीएवी भवनाथपुर में गुरुजनों का सम्मान, डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

डीएवी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

भवनाथपुर, गढ़वा : भवनाथपुर टाउनशिप स्थित डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. विद्यालय के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने महान शिक्षाविद् राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह हमारे आचरण में दिखाई दे. शिक्षा तभी सफल है, जब उससे हमारा जीवन और समाज बेहतर बने.

संस्कृत शिक्षक प्रवीण कुमार पांडे ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्य-पुस्तक का ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता. शिक्षक का वास्तविक दायित्व विद्यार्थियों को सही और गलत में अंतर करना, कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखना, असफलता से सीखना और जीवन में निरंतर आगे बढ़ना सिखाना है.

खेल में उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई

राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए चयनित झारखंड जोन विजेता छात्र मयंक और उत्सव को सिल्वर मेडल तथा स्वराज कुमार सिंह को गोल्ड मेडल हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी गयीं. वहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

शिक्षक दिवस पर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का संचालन 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने किया.

डिजिटल लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

बच्चों की छुट्टी के बाद विद्यालय के अध्यक्ष सह डीजीएम श्याम उज्जवल मेदा ने डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. मौके पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के पूर्व प्राचार्य शिव बालक सिंह, सेल पदाधिकारी बुलु दिगल, मुकेश कुमार दुबे समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिजिटल लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद विद्यालय के अध्यक्ष ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति आभार जताते हुए उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. विद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने सेल के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम का संचालन कंप्यूटर शिक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने किया. कार्यक्रम को सरस बनाने के लिए बृजेंद्र कुमार सिंह, गणेश कुमार त्रिवेदी, डोली कुमारी समेत अन्य शिक्षकों ने गीत प्रस्तुत किये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >