हरिहरपुर स्कूल में स्वच्छता अभियान, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर की साफ-सफाई

हरिहरपुर मध्य विद्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत शिक्षकों और छात्राओं ने परिसर की सफाई कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया.

धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट

हरिहरपुर (गढ़वा): स्थानीय मध्य विद्यालय हरिहरपुर परिसर में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक किशोर कुमार ने किया. शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया.

विद्यालय परिसर से आसपास के क्षेत्रों तक हुई सफाई

अभियान के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं, बरामदों, खेल मैदान, उद्यान और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई. झाड़ू लगाकर कचरा एकत्र किया गया तथा प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण किया गया. पेड़-पौधों के आसपास भी विशेष रूप से सफाई की गई.

ये भी पढ़ें- मतदाता सूची में नाम जोड़ने की होड़ में गढ़वा 12वें स्थान पर, अबतक मिले 11,842 आवेदन

स्वच्छता को जीवनशैली बनाने की अपील

प्रधानाध्यापक किशोर कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए. स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई करने से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और पढ़ाई में भी मन लगता है. उन्होंने छात्राओं से घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की.

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि साफ-सफाई अपनाकर कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है. इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय और आसपास नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया. विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया. अभियान के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह रहा. सभी ने मिलकर स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ विद्यालय का संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >