गढ़वा के लिए नयी पहचान बन रहा टेबल टेनिस : सत्यदेव

15वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापन

15वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ समापन प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से आयोजित 15वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ. प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला प्रबंधक सत्यदेव रंजन, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष धनंजय सिंह एवं सचिव आनंद सिन्हा सहित अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एलडीएम सत्यदेव रंजन ने कहा कि गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ ने क्रिकेट की छाया से बाहर निकालकर टेबल टेनिस को नयी पहचान दिलाने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि आज गढ़वा के 18 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं, जो जिले के लिए गर्व की बात है. जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है. टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि खेल को आगे बढ़ाने में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. सचिन आनंद सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के 106 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया. मौके पर कमलेश कुमार दुबे, सचिव प्रिंस सोनी, अमोद कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे. ओपन वर्ग में हर्षित और अंजली बने चैंपियन टीम चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में सीएम एसओइ बालिका उच्च विद्यालय ने शांति निवास उच्च विद्यालय को 3-0 से हराकर खिताब जीता. वहीं बालक वर्ग में गोविंद उच्च विद्यालय ने राम साहू विद्यालय को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. ओपन बालक वर्ग में गोविंद उच्च विद्यालय के हर्षित कुमार पांडे ने उज्जवल कुमार को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं ओपन बालिका वर्ग में सीएम एसओइ बालिका उच्च विद्यालय की अंजली कुमारी ने नामधारी कॉलेज की आयुषी कुमारी पांडेय को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया. विभिन्न आयु वर्ग के विजेता खिलाड़ी अंडर-11 बालक वर्ग में एनटीसीए के अर्णव कुमार दुबे विजेता बने. जबकि बालिका वर्ग में आदित्य बिरला की पृशा मिश्रा विजेता बनी. अंडर-13 बालक वर्ग में बीएनटी संत मेरी के रोहन पाल व बालिका वर्ग में शांति निवास की पलक भारती विजेता बनी. अंडर-15 बालक वर्ग में राम साहू के मयंक राज व बालिका वर्ग में बालिका उच्च विद्यालय की वर्षा रानी विजेता बनी. अंडर-17 बालिका वर्ग में बीपी डीएवी की रिद्धि सिंह विजेता बनी. ओपन डबल्स बालिका वर्ग में अंजली कुमारी व आयुषी कुमारी पांडे की जोड़ी विजेता बनी, जबकि बालक वर्ग में हर्षित कुमार पांडे और सचिन कुमार की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >