मझिआंव. विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को मझिआंव नगर पंचायत मुख्यालय में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बीडीओ कनक, पुलिस निरीक्षक वृज कुमार, नगर पंचायत की उपाध्यक्ष सुमन देवी व वार्ड पार्षद गीता देवी हरी झंंडी दिखाकर रेस की शुरुआत की. यह प्रतियोगिता राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर ब्लॉक रोड होते हुए पुनः उच्च विद्यालय के मैदान में समाप्त हुआ. रेस में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर राधाकृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास, प्रेमानंद त्रिपाठी, पिंटू खान, खेल प्रशिक्षक रिंकू तिवारी राजेश तिवारी, विकास कमलापुरी,तकनीकी सहायक रामसागर शुक्ला, खेल प्रभारी संतोष मौर्य, व्यवस्थापक नीरज प्रसाद, प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार, अरविंद वर्मा, राजेश अग्रहरि, खेल सहायक साधना कुमारी, तकनीकी अधिकारी चंद्र बहादुर सिंह, गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे, जिला प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे.
साइकिल रेस में विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
साइकिल रेस में विद्यार्थियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
