गढ़वा: सड़क किनारे खड़ी ट्रक में लगी आग, पूरी गाड़ी जलकर राख

Garhwa News: गढ़वा के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोईंदी गांव में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. दमकल टीम ने आग पर काबू पाया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट 

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा जिले के नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कोईंदी गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खड़ी ट्रक में आग लगने से अचानक अफरा-तफरी मच गई. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया. 

रेणुकूट से जालेश्वर जा रहा था ट्रक 

घटना के संबंध में बताया गया कि ट्रक ब्लीचिंग पाउडर लेकर उत्तर प्रदेश के रेणुकूट से जालेश्वर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान ट्रक चालक अलीमन अंसारी की तबीयत खराब हो गई. इसके बाद चालक ने रात में ही इसकी जानकारी अपने ट्रक मालिक को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रक मालिक ने तबीयत ठीक होने पर ट्रक को लेकर जाने को कहा नहीं तो सुबह दूसरा चालक भेजने की बात कही थी. इसके बाद चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर अपने घर चला गया. शुक्रवार सुबह अचानक ट्रक से आग की तेज लपटें उठने लगीं. 

ग्रामीणों ने की आग बुझाने की कोशिश 

आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि कोई भी ट्रक के नजदीक नहीं जा सका.

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू 

अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा ट्रक जलकर खाक हो चुका था. घटना के बाद काफी देर तक इलाके में धुआं फैलता रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही. फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग बड़ा में फेरबदल: रांची, धनबाद और हजारीबाग में बदले कमिश्नर, निशा उरांव को रायपुर की कमान

यह भी पढ़ें: गुमला: कुत्ते के काटने के बाद अस्पताल नहीं, झाड़-फूंक के भरोसे रहा युवक, हालत बिगड़ने पर रिम्स रेफर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >