गढ़वा: श्री सर्वेश्वरी समूह की पहल, पांच युवाओं ने किया रक्तदान

श्री सर्वेश्वरी समूह, महावराह पीठ मरहटिया आश्रम शाखा की एक अनूठी पहल पर, पांच युवा सदस्यों ने सदर अस्पताल में रक्तदान किया. यह कार्य मानव सेवा और ईश्वर की सेवा से बढ़कर मानव सेवा के संदेश को दर्शाता है.

गढ़वा. श्री सर्वेश्वरी समूह, महावराह पीठ मरहटिया आश्रम शाखा की पहल पर शनिवार को सदर अस्पताल में समूह से जुड़े पांच युवाओं ने रक्तदान किया. रक्तदान से पूर्व आश्रम के कार्यकारिणी सदस्यों और रक्तदाताओं ने प्रार्थना गृह में पूजा-अर्चना की. इसके बाद सभी सदर अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया.

शाखा उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ द्विवेदी ने कहा कि श्री सर्वेश्वरी समूह मानव सेवा के लिए समर्पित आध्यात्मिक एवं सामाजिक संस्था है. परम पूज्य गुरुपद संभव राम जी का संदेश है कि मनुष्य द्वारा प्राण प्रतिष्ठित ईश्वर की पूजा से कहीं बढ़कर उस मानव की सेवा है, जिसे ईश्वर ने प्राण प्रतिष्ठित किया है.

इसी सेवा भावना को समूह अपने कार्यों के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है.उन्होंने कहा कि परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम ने श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना कर समाज से उपेक्षित कुष्ठ रोगियों की सेवा का कार्य शुरू किया था. मानवता की सेवा ही समूह का प्रमुख लक्ष्य है. रक्तदान भी इसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण माध्यम है.

कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने में उपाध्यक्ष, मंत्री सुधीर तिवारी, दिलीप चौहान, टेपन जायसवाल, रमेश, विजय तिवारी और मार्कण्डेय तिवारी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग किया. रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए श्रीकांत जी की ओर से रसगुल्ला खिलाया गया. शाखा उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ द्विवेदी ने सभी सहयोगियों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >