Garhwa News: बेलचंपा ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार; ट्रैक्टर बरामद

गढ़वा पुलिस ने बेलचंपा से चोरी हुए ट्रैक्टर मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का ट्रैक्टर और तीन बाइकें बरामद की हैं।

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा में रोड किनारे खड़े महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी गया ट्रैक्टर, बिना नंबर प्लेट की तीन मोटरसाइकिल और एंड्रायड मोबाइल बरामद किया है. इसकी जानकारी एसडीपीओ दिलू लोहार ने शुक्रवार को गढ़वा थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी.

उन्होंने बताया कि गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर गांव निवासी राजीव रंजन तिवारी की बेलचंपा में छड़-सीमेंट की दुकान है. वहां से दो सितंबर को रोड किनारे खड़ा महिंद्रा ट्रैक्टर (जेएच 14 के 6114) चोरी हो गया था. इस संबंध में गढ़वा थाना में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत कांड संख्या 569/26 दर्ज किया गया था. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी.

रोहतास से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रोहतास एसपी और दरिगांव थाना पुलिस के सहयोग से बिहार के सासाराम स्थित ताराचंडी मंदिर की पार्किंग से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया. मौके से रोहतास जिले के मुफस्सिल सासाराम थाना क्षेत्र के पचास्वा गांव निवासी 27 वर्षीय रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया.

रोहित से पूछताछ के आधार पर गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के अटौला निवासी 20 वर्षीय सचिन चौधरी और 26 वर्षीय महेश चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की निशानदेही पर बिना नंबर प्लेट की एक स्पलेंडर, एक सुपर स्पलेंडर और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गयी.

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस का दावा है कि गिरोह के पकड़े जाने से क्षेत्र में हुई चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है.

छापेमारी टीम में एसडीपीओ दिलू लोहार, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >