रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय का सावन महोत्सव

रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय का सावन महोत्सव

रोटरी क्लब ऑफ गढ़वा उदय ने सावन महोत्सव का आयोजन किया. होटल पैराडाइज में दिवाकर सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न यह आयोजन क्लब के सदस्यों और उनके परिवार के लिए एक विशेष अवसर था. सावन महोत्सव के आयोजन की जिम्मेदारी उर्वशी शर्मा, सीमा केशरी और मनीष कुमार ने संभाली थी. कार्यक्रम के दौरान, रोटरी क्लब के सभी सदस्य और उनके परिवार विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में शामिल हुए. इनमें कुर्सी रेस, अंताक्षरी, गीत-संगीत व समूह नृत्य जैसे कार्यक्रम प्रमुख थे. इन गतिविधियों ने न केवल बच्चों बल्कि बड़ों में भी उत्साह और उमंग भर दी. क्लब के सदस्यों ने मिलकर इन खेलों में भाग लिया, जिससे आपसी सहयोग और सामूहिकता की भावना को और भी मजबूती मिली. मौके पर रोटरी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज में एकता और प्रेम का संदेश फैलाना भी होता है. सावन के इस महोत्सव ने लोगों को प्रकृति के करीब लाने का भी प्रयास किया. उपस्थित लोग : मौके पर उर्वशी शर्मा, सीमा केशरी, पिंकी सिन्हा, पूनम केशरी, रेणु केशरी, कुंजन गुप्ता, ज्योति केशरी, ऋचा जायसवाल, महिमा गुप्ता, डॉ. एकता केशरी, रोटेरियन सीए दिवाकर सिन्हा, मनीष कुमार, प्रदीप केशरी, श्याम सुंदर प्रसाद, अजय केशरी, डॉ. डी. लियू, पारस नाथ, डॉ. दिलीप शर्मा, राजेश बाबू सर्राफ, सीए ऋषभ जायसवाल व रमण केशरी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >