गुरूसिंधु नदी से बालू उठाकर भाग रहा था ट्रैक्टर, एसडीओ ने किया जब्त

रंका अनुमंडल पदाधिकारी ने चिनिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। चालक फरार है और मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रंका. रंका अनुमंडल पदाधिकारी मो परवेज ने छापामारी अभियान चलाकर चिनिया थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को चिनिया थाना में रखा गया है. एसडीओ के अनुसार, गुरूसिंधु नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर परिवहन किये जाने की सूचना मिली थी.

पुलिस वाहन देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागा

एसडीओ ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे छतैलिया गांव पहुंचने पर गुरूसिंधु नदी की ओर से बालू लदा ट्रैक्टर आता दिखाई दिया. पुलिस वाहन को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. जांच में ट्रैक्टर पर लदा बालू बिना कागजात के परिवहन किये जाने की बात सामने आयी.

ट्रैक्टर मालिक और चालक पर प्राथमिकी

एसडीओ मो परवेज ने बताया कि अवैध खनन कर बालू का परिवहन किये जाने के मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ चिनिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. छापामारी दल में एसडीओ के अलावा चिनिया थाना की पुलिस शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >