गढ़वा से भिखही मोड़ तक 13 करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण

गढ़वा से भिखही मोड़ तक 13 करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण

प्रतिनिधि, गढ़वा जिला मुख्यालय के पुरनचंद चौक के समीप रविवार को गढ़वा से भिखही मोड़ तक बनने वाली 13 किलोमीटर सड़क के निर्माण का शिलान्यास सांसद विष्णुदयाल राम और विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने नारियल फोड़कर किया. मौके पर सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं के समाधान का अवसर मिलता है और उसी जिम्मेदारी के तहत इस सड़क निर्माण की पहल की गयी है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में बनी यह सड़क काफी जर्जर हो चुकी थी, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. सड़क निर्माण की मांग को दिशा की बैठक में मजबूती से उठाया गया था, जिसके बाद सरकार ने इस योजना को स्वीकृति दी है. सांसद ने कहा कि विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की पहल और लगातार प्रयास का ही परिणाम है कि सड़क निर्माण कार्य शुरू हो रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ कराया जायेगा. आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि नाली और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण भी कराया जा सके. उन्होंने सरकार द्वारा सड़क को दो हिस्सों में विभाजित किए जाने पर भी नाराजगी जतायी. सांसद ने कहा कि सड़क का निर्माण एक छोर से दूसरे छोर तक एक साथ होना चाहिए था, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके. विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि खराब सड़कों की सुध लेने वाला कोई नहीं था. दिशा की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौंड़, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे, अंजनी तिवारी, भाजपा नेता हरेंद्र द्विवेदी, संजय ठाकुर, लक्ष्मी पांडेय, वार्ड पार्षद सबिता देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >