पर्व के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस को दें जानकारी

पर्व के दौरान संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर पुलिस को दें जानकारी

प्रतिनिधि, खरौंधी खरौंधी में अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा के निर्देश पर ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी गौतम कुमार लकड़ा ने की. इसमें दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाये रखने का संकल्प लिया. अंचलाधिकारी ने कहा कि खरौंधी क्षेत्र हमेशा से सौहार्द और भाईचारे की मिसाल रहा है. उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. बीडीओ रविंद्र कुमार ने कहा कि सभी पर्व यहां शांति और एकता के साथ मनाये जाते हैं और प्रशासन हर स्थिति में सहयोग के लिए तत्पर है. जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने भी क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता की परंपरा को मजबूत बताया. प्रभारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील करते हुए प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचने और भ्रामक पोस्ट से दूर रहने को कहा. बैठक में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >