गत 68 वर्ष से रंका उप डाकघर किराये के भवन में

गत 68 वर्ष से रंका उप डाकघर किराये के भवन में

रंका. भारत सरकार के डाक विभाग के उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण रंका उप डाकघर 68 वर्ष से किराये के मकान में चल रहा है. जबकि इस उप डाकघर की अपनी भूमि उपलब्ध है. रंका स्टेट के राजा गिरिवर नारायण प्रसाद सिंह ने उप डाकघर के लिए वर्ष 1957 में 17 डिसमिल भूमि दान में दी थी. तब उप डाकघर भी संचालित था. इस पट्टा के मुताबिक भूमि की रसीद भी कटती है. यह भूमि सोनार मुहल्ला स्थित पुराना अस्पताल के पास स्थित है. लेकिन डाक विभाग ने इसका कोई उपयोग नहीं किया. इस कारण यह भूमि अभी भी खाली है. इधर इस भूमि पर स्थानीय ग्रामीणों ने धीरे-धीरे अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है. लोग यहां अपने निजी वाहन खड़े करते हैं. प्रति माह 3600 रु है किराया : रंका के उप डाकपाल कैलाश दुबे ने बताया कि यह उप डाकघर किराये के मकान में संचालित है. प्रति माह 3600 रुपये मकान का किराया दिया जाता है. उन्होंने कहा कि उप डाकघर की अपनी जमीन उपलब्ध है. कितने बार विभाग को पत्र भेजकर उप डाकघर का अपना भवन बनाने की मांग की गयी है. लेकिन विभाग इसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. इधर इस संबंध में आरटीआइ कार्यकर्ता यैवंत चौधरी ने कहा कि 68 साल से रंका उप डाकघर को मिली 17 डिसमिल जमीन खाली पड़ी हुई है. लोग धीरे-धीरे उसपर अतिक्रमण करते जा रहे हैं. यदि उक्त भूमि पर डाकघर विभाग अपना भवन नहीं बनाता है, तो स्थानीय लोग उसपर धीरे-धीरे कब्जा कर लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >