सोन परियोजना की आहट से जमीन-घर की चिंता, गांव-गांव पहुंचे सांसद राजा राम सिंह

सांसद राजाराम सिंह ने इन्द्रपुरी सोन परियोजना प्रभावितों से मुलाकात की और उचित मुआवजे व पुनर्वास का मुद्दा लोकसभा में उठाने का आश्वासन दिया।

केतार. इंद्रपुरी सोन परियोजना क्षेत्र में संभावित विस्थापन के बीच सोमवार को बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजा राम सिंह कुशवाहा ने कधवन से खोखा तक प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने खैरवा, चांदडीह, बीजडीह, पाचाडूमर, बत्तोकला, छाताकुंड, परती कुशवानी, पिपरा, हरिहरगंज और चना गांव में ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं.

ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष जमीन, घर, कृषि भूमि, जंगल क्षेत्र, मुआवजा और संभावित विस्थापन से जुड़ी चिंताएं रखीं. ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना की वजह से उनके सामने जमीन और आवास के साथ आजीविका को लेकर भी चिंता उत्पन्न हो गयी है.

दस्तावेज नहीं होने वाले परिवारों की चिंता

सांसद राजा राम सिंह ने कहा कि सोन परियोजना से प्रभावित प्रत्येक परिवार को उचित और न्यायसंगत मुआवजा मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे हजारों परिवार हैं, जो परदादा के समय से यहां रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं, लेकिन उनके पास जमीन और आवास से संबंधित पर्याप्त दस्तावेज नहीं हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों के सामने विस्थापन की स्थिति में मुआवजा लेने में परेशानी आ सकती है. सांसद ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित लोगों के अधिकार, उचित मुआवजा और पुनर्वास का मुद्दा लोकसभा में मजबूती से उठाया जायेगा.

दौरे के दौरान किसान महासभा के राष्ट्रीय नेता सह पूर्व विधायक महानंद सिंह, डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजीत कुशवाहा, आरजेडी नेता आमोद चंद्रवंशी और रामाधार सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >