जनता दरबार में खुली व्यवस्था की पोल, उपायुक्त ने दिये कार्रवाई के निर्देश

गढ़वा जनता दरबार में राशन, बिजली और पेंशन से जुड़ी शिकायतों पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए हैं।

गढ़वा: गढ़वा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के समक्ष रखीं. इस दौरान राशन, पेंशन, बिजली, सड़क, मुआवजा और सरकारी योजनाओं में अनियमितता से जुड़े दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए. शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया.

भंडरिया में वर्षों बाद भी नहीं पहुंची बिजलीजनता दरबार में भंडरिया प्रखंड के बीजका, चपलसी, हरता तिहारी और बसंतपुर गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही की शिकायत की. ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में वर्षों पहले बिजली के पोल और तार लगा दिये गये, लेकिन अब तक विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है. ग्रामीणों ने कहा कि बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है.

धुरकी आधार केंद्र की कार्यशैली पर उठे सवालधुरकी प्रखंड परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र को लेकर भंडार निवासी अर्चना कुमारी ने शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने बताया कि आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आवश्यक दस्तावेज और सरकारी शुल्क जमा करने के बावजूद उन्हें बार-बार केंद्र का चक्कर लगाना पड़ रहा है. उन्होंने केंद्र पर अनधिकृत व्यक्ति के काम करने और लोगों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

मंईयां सम्मान योजना और पेंशन नहीं मिलने की शिकायतभवनाथपुर प्रखंड के मकरी गांव की सरिता देवी ने बताया कि बैंक खाता एनपीसीआइ और डीबीटी से जुड़ा होने के बावजूद जनवरी 2025 के बाद से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि उन्हें नहीं मिली है. आवेदन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. वहीं, भवनाथपुर के बुका गांव की वृद्धा शिवपतिया देवी ने बताया कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन पिछले 14 महीनों से बंद है. प्रखंड कार्यालय में शिकायत करने के बाद भी अब तक पेंशन शुरू नहीं हो सकी है.

मेराल में सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने रखी समस्यामेराल प्रखंड की बाना पंचायत अंतर्गत रामबान टोला से किताबार तक जाने वाली सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन दिया. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है. बारिश के मौसम में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे स्कूली बच्चों और मरीजों को आवागमन में परेशानी होती है.

कोताही बर्दाश्त नहीं होगी

उपायुक्तउपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनसमस्याओं का समाधान करें. किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

अविनाश कुमार सिंह प्रभात खबर के गढ़वा ब्यूरो चीफ हैं. वह आंचलिक से लेकर राज्य मुख्यालय तक 27 वर्ष से अधिक की पत्रकारिता का अनुभव रखते हैं. राजनीतिक विश्लेषण, क्राइम रिपोर्टिंग, हाई-प्रोफाइल इंटरव्यू और खोजी पत्रकारिता.में इन्हें महारत हासिल है. अविनाश कुमार सिंह झारखंड की पत्रकारिता और 'प्रभात खबर' के विश्वसनीय चेहरा हैं, जिन्होंने खबरों की गुणवत्ता को हमेशा प्राथमिकता दी है. लगभग तीन दशकों (27 वर्ष) के अपने लंबे सफर में उन्होंने पलामू ब्यूरो प्रमुख के रूप में 10 साल से अधिक समय तक नेतृत्व किया. इसके बाद प्रदेश मुख्यालय (रांची) में काम करते हुए, विशेषकर वर्ष 2024 के चुनावों के दौरान, उनके सटीक चुनावी विश्लेषण और राजनीतिक रिपोर्टिंग ने काफी प्रभाव छोड़ा.उनकी लेखनी का दायरा बेहद व्यापक है—संवेदनशील क्राइम रिपोर्टिंग से लेकर प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के इंटरव्यू तक, उनकी हर खबर चर्चा में रही है. पत्रकारिता के माध्यम से कई बड़े मामलों का उद्भेदन करना उनकी विशेष पहचान है.झारखंड राज्य गठन के बाद अविनाश ने पलामू में काम करते हुये राजनीतिक से जुड़ी कई ऐसी खबर को ब्रेक किया ,जिसका असर राज्य की राजनीतिक पड़ा .प्रयोगधर्मी पत्रकार के रूप में भी इनकी पहचान है .संस्थान के प्रति समर्पण के लिए उन्हें 'बेस्ट एम्प्लोयी' जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है. प्रभात खबर के संघर्ष से लेकर इसके विकास और उत्थान के सफर में अविनाश एक सक्रिय सहभागी और सहयात्री रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >