मौखिक रूप से हटाकर दूसरे की बहाली पर जताया विरोध, प्रदर्शन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड मोबलाइजर के पद पर कार्यरत कर्मियों ने मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया.

गढ़वा. स्वच्छ भारत मिशन के तहत गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड मोबलाइजर के पद पर कार्यरत कर्मियों ने मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि वे सभी पिछले 15 वर्षों से स्वच्छ भारत मिशन में कार्य कर रहे हैं. लेकिन अचानक स्वच्छ भारत मिशन में उनके इतने साल के योगदान को नजरअंदाज कर दूसरे नये लोगों को आउटसोर्सिंग के तहत बहाल कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले को ओडीएफ करने में उन लोगों ने दिन-रात योगदान दिया था. उनके मेहनत की बदौलत जिले को ओडीएफ किया गया. लेकिन आज उन्हें मौखिक रूप से हटाया दिया जा रहा है और उनके बदले नये लोगों को रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि नये लोगों को बहाल करने में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जुड़े लोगों ने ही अपनी भूमिका निभायी है. उन्होंने आउटसोर्सिंग एनजीओ के माध्यम से अपने भाई, भतिजे व रिश्तेदार को कार्य करने के लिए इसमें रखवाया है. कर्मियों ने कहा कि उनका रोजगार चले जाने से 42 कर्मियों के घर में भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी. कर्मियों ने कहा कि पिछले 15 सालों से वे अपने जीवन का बहुमूल्य समय स्वच्छ भारत मिशन अभियान में दे दिये हैं. अब वे हटाये जाने के बाद कहां जायेंगे, यह उन्हें नहीं सूझ रहा है. कर्मियों ने उपायुक्त से मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुये जांच कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. मौके पर विपिन कुमार, पंकज सोनी, तृप्ति भानु, रशीदा खातून, महताब आलम, दिलीप कुमार यादव, अभय पाल, राहुल कुमार, मो नौशाद अहमद, उषा कुमारी, विपिन कुमार पांडेय, विकास कुमार ठाकुर, अमीषा कुमारी आदि कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >