धार्मिक आयोजनों से आपसी समरसता होती है मजबूत : एसडीपीओ

धार्मिक आयोजनों से आपसी समरसता होती है मजबूत : एसडीपीओ

प्रतिनिधि, केतार केतार प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना की. मां चतुर्भुजी मंदिर, महादेव मंदिर तथा परमेश्वर नाथ मंदिर समेत कई मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही. परमेश्वर नाथ मंदिर में थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के नेतृत्व में विशेष रुद्राभिषेक महापूजन का आयोजन किया गया. इस दौरान भगवान गणेश की खंडित मूर्ति को विधिवत विलोपित कर नयी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी तथा हवन संपन्न हुआ. पूजा के बाद थाना परिवार की ओर से प्रसाद वितरण और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. संध्या बेला में भक्ति जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि थाना परिसर में इस प्रकार का आयोजन कम ही देखने को मिलता है. धार्मिक आयोजनों से आपसी समरसता मजबूत होती है. जागरण में क्षेत्रीय कलाकारों ने मध्य रात्रि तक एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किये. केतार थाना के ठीक सामने स्थित परमेश्वर नाथ मंदिर का निर्माण 17 अगस्त 2015 को पूर्ण हुआ था. तत्कालीन थाना प्रभारी सीपी सिंह तथा आइआरबी-4 के कंपनी पदाधिकारी और जवानों के साथ-साथ थाना क्षेत्र की जनता के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया था. मंदिर में शिवलिंग और नंदी जी के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं. तब से प्रतिवर्ष यहां विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं. इस अवसर पर श्री बंशीधर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, खरौंधी थाना प्रभारी गुलशन कुमार, प्रमोद कुमार, आदित्य कुमार, चंदन कुमार, वेंकटेश शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार, उप प्रमुख शंभू सिंह, मुखिया श्याम सुंदर बैठा, मुंगा साह, प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, गुड्डन पासवान, मनोरंजन गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >