रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह

रक्तदान शिविर में 32 यूनिट रक्त संग्रह

गढ़वा. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन पर सोमवार को गढ़वा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कुल 32 यूनिट रक्तदान किया. इस मौके पर झामुम नेताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है. उन्होंने कहा कि मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन को हर वर्ष सेवा, जनकल्याण और सामाजिक जागरूकता से जोड़कर मनाया जाता है. रक्तदान करनेवालो में धीरज दूबे, मयंक द्विवेदी, अंकित पांडेय, लल्लू मेहता, इमरान अंसारी, संजय कुमार, रेखा चौबे, आयुष झा, विकाश चंद्रवंशी, शशि कुमार जायसवाल, फारूक मंसूरी, मिनहाज आलम, चंदन जयसवाल, कंचन साहू, शुभम कुमार गुप्ता, ऋत्विक सिंह, शुभम कुमार, विवेक सिंह, मोहन राम, शिबू ख़ान, रवि प्रसाद, सूर्योदय सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार यादव, हरिओम यादव, बिकी रोशन, विकाश वर्मा, संजय शर्मा, केदारनाथ, आर्यन सिंह, सूरज तिवारी, सुभेंद्र कुमार शामिल थे. मौके पर जिला अध्यक्ष शम्भू राम, सचिव शरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, संजय सिंह छोटू आदि मौजूद थे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >