भवनाथपुर. पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव पर निशाना साधा है. बिना नाम लिये की गयी टिप्पणी में उन्होंने चुनाव के दौरान पावर प्लांट लगाने और पलायन रोकने के वादे का जिक्र करते हुए वर्तमान नेतृत्व पर सवाल उठाया है.
‘पावर प्लांट और पलायन रोकने का था वादा’
भानु प्रताप शाही ने अपनी पोस्ट में लिखा, “वादा था पावर प्लांट लगाने का, पलायन रोकने का. जीतने के बाद मिट्टी-मोरम पर ताल ठोक रहे पिता-पुत्र.. वाह रे राजा + राजकुमार.” उनकी इस टिप्पणी को वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव और उनके पुत्र के राजनीतिक संदर्भ से जोड़कर देखा जा रहा है.
रोजगार और औद्योगिक विकास पर घेरा
पूर्व विधायक ने अपनी पोस्ट के जरिये क्षेत्र में रोजगार और औद्योगिक विकास के मुद्दे को उठाते हुए वर्तमान नेतृत्व पर राजनीतिक हमला किया है. उन्होंने पावर प्लांट और पलायन रोकने के वादे को लेकर सवाल खड़े किये हैं. हालांकि, वर्तमान विधायक या उनके पुत्र की ओर से इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं दी गयी है.
