हरिहरपुर. पुलिस अधीक्षक द्वारा किये गये पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के बाद परवेज आलम ने गुरुवार को हरिहरपुर ओपी के नये प्रभारी के रूप में योगदान दिया. ओपी के पुलिस जवानों एवं स्थानीय लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया.
पदभार संभालने के बाद परवेज आलम ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भयमुक्त वातावरण कायम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ लंबित मामलों का निष्पादन किया जायेगा. आम लोगों की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के लिए पुलिस तत्पर रहेगी.
ज्ञात हो कि पूर्व ओपी प्रभारी नसीम अंसारी का स्थानांतरण पुलिस केंद्र, गढ़वा कर दिया गया है.
