श्री वंशीधर नगर. एनएच-39 फोरलेन सड़क पर गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार श्री वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के हेन्हो गांव निवासी धर्मेंद्र प्रसाद (50), संजय राय (45) और विजय साह (40) कोल्हुआ से वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-39 फोरलेन सड़क पार करने के क्रम में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान संजय राय की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है.
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
