नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

प्रतिनिधि, कांडी कांडी थाना क्षेत्र के अघोरा गांव में शादी के महज एक माह 10 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान अघोरा गांव निवासी सरोज चौधरी की 19 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका के पति सरोज चौधरी ने बताया कि पूनम पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थी. पहले स्थानीय दुकान से दवा लाकर उसे दी गयी, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद उसे इलाज के लिए मझिआंव के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रक्त जांच करायी. सरोज के अनुसार इलाज के दौरान इंजेक्शन दिये जाने के बाद पूनम को उल्टी होने लगी. तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे टेंपो से दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. वहीं मृतका के चाचा नंदू चौधरी ने मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर आशंका जतायी है. उन्होंने बताया कि पूनम की शादी मई 2026 में हुई थी. शादी के बाद वह एक बार मायके आयी थी और फिर ससुराल लौट गयी थी. कांडी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >