केतार में थाना प्रभारी का विदाई-सह-स्वागत समारोह आयोजित

केतार थाना परिसर में निवर्तमान थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी को भावभीनी विदाई दी गई और नये थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह का स्वागत किया गया. दोनों अधिकारियों ने जनता के सहयोग और समस्याओं के समाधान पर जोर दिया.

केतार. केतार थाना परिसर में शुक्रवार को निवर्तमान थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के विदाई एवं नये थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं मीडिया कर्मियों ने निवर्तमान थाना प्रभारी को भावभीनी विदाई दी तथा नये थाना प्रभारी का स्वागत किया.

निवर्तमान थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने कहा कि 27 महीने के कार्यकाल के दौरान पुलिस-पब्लिक समन्वय स्थापित कर प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं पुराने तथा नये मामलों का सहजता से समाधान करने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि केतार की जनता से मिला स्नेह और सहयोग वह कभी नहीं भूल पायेंगे.

ग्रामीण क्षेत्र में आम जनता की पुलिस से अपेक्षाएं काफी अधिक रहती हैं. कानून के दायरे में रहते हुए उन अपेक्षाओं को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि आज विदाई समारोह में बड़ी संख्या में जनता, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया कर्मियों की उपस्थिति और उनका स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है.

वर्तमान थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने कहा कि निवर्तमान थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं आम जनता के सहयोग से प्रखंड की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि रात हो या दिन, आम लोग बेहिचक थाना पहुंचकर अपनी शिकायत और समस्या बता सकते हैं. पुलिस उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करेगी.

जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद ने कहा कि निवर्तमान थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी व्यवहार कुशल थाना प्रभारी रहे. उनके कार्यकाल और व्यवहार की कमी हमेशा महसूस होगी. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, मुखिया संघ अध्यक्ष मूंगा साह, समाजसेवी पंकज सिंह, प्रमुख चंद्रावती देवी, जिला परिषद ज्वाला प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सुरेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, मुखिया मूंगा साह आदि उपस्थित थें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >