पार्श्व गायक मुकेश की 48वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

गढ़वा के संगीत कला महाविद्यालय में पार्श्व गायक मुकेश की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने उनके सदाबहार गीतों को गाकर दी श्रद्धांजलि।

गढ़वा. संगीत कला महाविद्यालय में महान पार्श्व गायक मुकेश की 48वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों, विद्यार्थियों, कलाकारों और गणमान्य लोगों ने मुकेश के अमर गीतों और भारतीय संगीत में उनके योगदान को याद किया.

दीप जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी, विशिष्ट अतिथि डॉ. पतंजलि केशरी और भाजपा नेता उमेश कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की. इसके बाद अतिथियों और उपस्थित लोगों ने मुकेश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मुकेश की आवाज आज भी लोगों के दिलों में

नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा कि मुकेश अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज के कारण करोड़ों लोगों के दिलों में बसे अमर कलाकार थे. उनकी आवाज आज भी लोगों के बीच जिंदा है और उनके गीत हमेशा याद किये जाते रहेंगे.

डॉ. पतंजलि केशरी ने कहा कि मुकेश की आवाज में सादगी, संवेदना और आत्मीयता का अद्भुत संगम था. यही वजह है कि उनकी गायिकी आज भी लोगों को भावुक कर देती है.

भाजपा नेता उमेश कश्यप ने कहा कि मुकेश के गीत हर तरह की भावना को सीधे श्रोताओं के दिल तक पहुंचाते थे. उनकी गायिकी में भावनाओं की गहराई साफ दिखाई देती थी.

ये भी पढ़ें: गढ़वा : 3.5 करोड़ से बना 100 बेड का अस्पताल खंडहर में तब्दील, 70 हजार की आबादी झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे

नई पीढ़ी को मुकेश की गायिकी से जोड़ने का प्रयास

महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से नई पीढ़ी को मुकेश की गायिकी और उनकी संगीत साधना से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुकेश भारतीय संगीत जगत की ऐसी आवाज हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद करती रहेंगी.

ये भी पढ़ें: मेराल थाना प्रभारी की कार्यशैली पर गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने खोला मोर्चा

सदाबहार गीतों से भावुक हुआ माहौल

श्रद्धांजलि समारोह के बाद कलाकारों ने मुकेश के सदाबहार गीत प्रस्तुत किये. गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम का माहौल भावुक हो गया और संगीत प्रेमी मंत्रमुग्ध होकर प्रस्तुतियां सुनते रहे. कार्यक्रम में सुधांशु कुमार, सोनाली कुमारी समेत अन्य कलाकारों ने मुकेश के गीत प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का संचालन जागृति तिवारी और वैष्णवी कुमारी ने किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avinash singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >