एमएसजी बेलचंपा ने अंगद विशुनपुर को हराया

एमएसजी बेलचंपा ने अंगद विशुनपुर को हराया

गढ़वा. गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के जिला प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने गढ़वा प्रखंड के बेलचंपा में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एमएसडी बेलचंपा व अंगद विशुनपुर रेहला के बीच खेला गया. इस मुकाबल एमएसडी बेलचंपा की टीम जीत दर्ज की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए अच्छा खिलाड़ी वही होता है जो खेल में हार जीत दोनों को स्वीकार करता है और हर हार जीत से सिखता है. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि खेल के मामले में भारत विश्व में अपना कृतिमान स्थापित कर चुका है. भारत में अच्छे से अच्छे क्रिकेटर निकले हैं. इसमें झारखंड की भी अहम भूमिका है. मौके पर पंकज पासवान, शमशेर आलम, बिनू गुप्ता, पीयूष पासवान, राहुल पासवान, नवनीत, अमित, विशाल, प्रियांशु, संदीप, लालू प्रकाश, ऋषी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >