गढ़वा. डंडा थाना क्षेत्र के भीखही गांव निवासी मल्लू चौधरी के पुत्र 55 वर्षीय राजकुमार चौधरी को शुक्रवार की शाम सांप ने दाहिने पैर में डस लिया. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी वाहन से गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
बताया गया कि राजकुमार चौधरी अपने घर से निकलकर गांव में ही तहले नदी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक विषैले सांप ने उनके दाहिने पैर में डस लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है.
