साइकिल से अस्पताल जाकर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

साइकिल से अस्पताल जाकर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

गढ़वा. गढ़वा के भाजपा नेता और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ पतंजलि केशरी ने ऊर्जा संरक्षण का उदाहरण पेश किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को मानते हुए डॉ केशरी अपने घर से क्लिनिक और अस्पताल तक साइकिल से सफर कर रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं. डॉ केशरी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते संकट और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को अस्थिर कर दिया है. भविष्य में ईंधन की भारी कमी हो सकती है. ऐसे समय में प्रधानमंत्री मोदी ने पेट्रोल-डीजल के उपयोग में संयम बरतने की अपील की है. डॉ केशरी ने बताया कि पीएम मोदी ने अपने काफिले में 50 प्रतिशत तक गाड़ियों की कटौती की है. उनका संदेश है कि जब देश के प्रधान सेवक बचत कर सकते हैं, तो नागरिकों को भी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. साइकिल चलाना केवल ईंधन की बचत नहीं करता, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ और स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. डॉ. केशरी ने गढ़वा वासियों से अपील की कि वैश्विक ऊर्जा स्थिति सामान्य होने तक ऊर्जा संरक्षण को अपनी जीवनशैली में शामिल करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >